डॉ इंदु बंसल जैन की यह पत्रकारिता यात्रा पिछले 26 वर्षों से भी अधिक समय से, अनुभवों व संघर्षों का साक्षी रहा है — पत्रकारिता की इन जटिलताओं के दौर में।
शुरुआत में वर्ष 2000 – 2001 के विभिन्न समाचार पत्र – पत्रिकाओं के साथ अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत की, 2006 – 07 में ख़बरपालिका न्यूज़ एजेंसी की संपादक डॉ इंदु बंसल जैन केवल धर्म व राजनीति से जुड़ी खबरों की कवरेज करती रही। केवल धर्म व राजनीति की कवरेज करते हुए वर्ष 2017 में ख़बरपालिका न्यूज़ एजेंसी की स्थापना की। इस न्यूज़ एजेंसी ने जल्द ही खुद को एक प्रभावशाली और बौद्धिक गहराई वाली न्यूज़ एजेंसी के रूप में स्थापित कर लिया। ख़बरपालिका ने अपने शुरुआती दिनों से ही एक ऐसी विरासत की नींव रखी, जो गहरी समझ, वैश्विक जागरूकता और निडर टिप्पणी पर आधारित थी।
वर्ष 2017 में हरियाणा सरकार के श्रम विभाग से पंजीकरण प्राप्त व साथ ही भारत सरकार से ट्रेड मार्क प्राप्त कर, वर्ष 2019 में अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण प्राप्त न्यूज़ एजेंसी बनकर ख़बरपालिका की लोकप्रियता और बढ़ी। वर्तमान 2026 में ख़बरपालिका डिजिटल न्यूज़ एजेंसी ने भारत सरकार से एमएसएमई में रजिस्ट्रेशन प्राप्त कर अपनी पहचान को और अधिक मजबूती दी है।